जयपुर : साइबर ठगी का शिकार हुई खुद पुलिस, अकाउंट से निकले 6 लाख रुपए, लिया था 12 लाख का लोन

By: Ankur Sat, 20 Feb 2021 6:56:27

जयपुर : साइबर ठगी का शिकार हुई खुद पुलिस, अकाउंट से निकले 6 लाख रुपए, लिया था 12 लाख का लोन

राजधानी जयपुर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं जिससे आमजन तो क्या अब पुलिस भी शिकार बन रही हैं। जी हां, जयपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कमलेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए हैं जिनके अकाउंट से 6 लाख रूपये निकाल लिए गए। कांस्टेबल ने अपनी बेटी की शादी के लिए 12 लाख का लोन लिया था। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह रही हैं कि इतनी बड़ी राशि अकाउंट से काटने के बावजूद पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने का कोई मैसेज नहीं आया।

कांस्टेबल ने बताया कि जब वे बैंक में गए तो बैंक वालों ने इस मामले में FIR दर्ज करवाने और उसकी कॉपी देने की बात कही। इसके अलावा कोई मदद नहीं की। बनीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के बाद अब कांस्टेबल ने पुलिस आयुक्तालय पहुंचकर आयुक्त से गुहार लगाई है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही हो। ताकि वह बच्ची की शादी के लिए लिया पैसा वापस मिल जाए और वह जरूरी सामान खरीद सके।

पीड़ित कांस्टेबल कमलेश कुमार ने बताया कि उनके खाते से 10 से 15 फरवरी के बीच 33 बार से ज्यादा ट्रांजैक्शन हो गया। एक बार भी पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर नहीं आया। खास बात ये रही कि खाते में 10 और 15 फरवरी को अलग-अलग 5 ऐसे ट्रांजैक्शन भी हुए, जिसमें लगभग 1.25 लाख रुपए वापस भी आ गए। अप्रैल में पीड़ित की बेटी की शादी है। उन्होंने बताया कि वे कोई स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते हैं।

ये भी पढ़े :

# जैसलमेर : 15 फीट गहरी टंकी में गिरने से महिला की मौत, बचाने के लिए कूदे देवर-देवरानी भी मृत

# जोधपुर : खुलेआम सिखा रहे थे कैसे कागज से बनाए नकली नोट, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

# जोधपुर : पुलिस को ठेंगा दिखा रहे चोर, ज्वैलरी शॉप में सेंध लगा ले उड़े 30 लाख का सामान

# उदयपुर : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घटना से पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा

# उदयपुर : 1 मार्च से शुरू होंगे सीबीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल, सख्ती से करना होगा नियमों का पालन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com